SECL हेलीपैड रोड पर दबंगई! बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरलSECL हेलीपैड स्थित हनुमान मंदिर रोड पर बीच सड़क दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ों और घूंसों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना के दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला युवक SECL निवासी सुजल सोनवानी है।
वहीं, मानिकपुर पुलिस के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है और कानून के तहत क्या कदम उठाए जाते हैं।
#korba #chhattisgarhupdate24 #viral #korbapolice
Korba, Korba | Jul 9, 2026