आबू रोड: आबूरोंड सूरपगला विकट मोड़ पर दो डंपरों का हुआ हादसा, घटना के बाद दोनों ओर 4 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम
आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में सूरपगला के पास स्थित विकट मोड़ पर मध्य रात्रि को एक डंपर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा डंपर भी संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार से जा भिड़ा। हादसे में दोनों डंपर क्षतिग्रस्त हो गए।दुर्घटना के बाद छापरी चौकी और सूरपगला के बीच दोनों ओर करीब 4 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया