हरिद्वार: सुमननगर में खूंटा हटाने को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, रानीपुर पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
सुमननगर में घर के बाहर लगे हुए खूंटे को हटाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि काफी हंगामे के बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों को सबक सिखाते हुए भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे ये जानकारी मीडिया सेल द्वारा दी गई।