हरिद्वार: रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में वंदे मातरम के सुरों से गूंजा आकाश, पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में गाया राष्ट्रीय गीत
रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय देशभक्ति के उमंग और उत्साह से सराबोर हो उठा, जब पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया। एसएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।