हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने रोशनाबाद पुलिस लाइन रोड से 6.52 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को पकड़ा
रोशनाबाद पुलिस लाईन रोड पर मुखबिर की सूचना पर सिडकुल पुलिस ने शुक्रवार को 6.52 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी विशाल कुमार रावली महदूद में रहता है और मूल रूप से वह यूपी के बिजनौर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।