हरिद्वार: श्यामपुर रेंज के मुंढाल क्षेत्र में वन गुज्जरों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने गई वन विभाग की टीम वापस लौटी, मांगा समय
श्यामपुर रेंज के मुंढाल सोत्र क्षेत्र में वन गुज्जरों द्वारा फूस के स्थान पर टीन शेड बनाए जाने की शिकायत पर गुरुवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने निर्माण हटाने के निर्देश दिए तो वन गुर्जर ट्राइबल युवा संगठन के अध्यक्ष अमीर हमजा ने आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि आग से बचने के लिए टीन शेड बनाया गया है। उन्होंने समय मांगा है। फिलहाल कार्रवाई टाली गई