हरिद्वार: जमालपुर कलां स्थित बैंक के लॉकर में छिपा था सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मानसून सीजन बीतने के बाद भी सांपों का निकलना जारी है। जमालपुर कलां स्थित एक बैंक में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। यहां लॉकर से सामान निकालने एक खाताधारक पहुंचा था कि तभी उसने सांप को देखा। बैंक मैनेजर द्वारा सांप निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई, मौके पर वन विभाग ने सांप को पकड़ा।