काको: जहानाबाद में 267वें रविवार भी नहीं टूटा संकल्प, गायत्री परिवार का हरित अभियान जारी
Kako, Jehanabad | Jul 12, 2026 जहानाबाद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने रविवार को बढ़ौना में 267वें लगातार साप्ताहिक पौधरोपण अभियान का आयोजन बढौना गांव में किया गया। गायत्री मंत्र के साथ फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया। पिछले पांच वर्षों से बिना रुके चल रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का मजबूत संदेश दिया।