झांसी: बुंदेलखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, दो-तिहाई पद खाली, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने डीएम को दिया ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2025 बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि बुंदेलखंड के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में दो-तिहाई से अधिक पद खाली पड़े हैं, जिससे आम जनता इलाज के लिए भटक रही है।