झांसी: जिले के किसान की बेटी जिया यादव का भारतीय तैराकी टीम में हुआ चयन, एशियन यूथ गेम्स की बैक स्ट्रोक स्पर्धा में दिखाएंगी दम
Jhansi, Jhansi | Jul 7, 2025 नगर के किसान की नन्हीं जलपरी बेटी जिया यादव का चयन भारतीय यूथ स्विमिंग टीम में किया गया है। बहरीन में 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एशियन यूथ गेम्स में जिया ग्रुप ए कैटिगरी (15 से 17) वर्ष आयु वर्ग की 50 मी. एवं 100 मी. बैक स्ट्रोक स्पर्धा में अपना दम दिखाएंगी।