झांसी: बरुआसागर के फोरलेन हाईवे पर बैठी अन्ना गोवंश को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन गायों की हुई मौत, वाहन चालक फरार
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2025 खबर झांसी से है जहां बरुआसागर थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर बैठी अन्ना तीन गो वंश की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवजीत सिंह सहित एनएचआई हाइवे का राहत दल भी मौके पर पहुंच गया। पहुंची पुलिस ने मृतक गो वंश को राजमार्ग से हटाते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है