झांसी: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर सुजवाहा तिराहे के पास भंडारे में जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jul 7, 2025 झांसी-शिवपुरी हाईवे पर सुजवाहा तिराहे के पास रविवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भंडारे मे जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सुजानपुरा निवासी सोनू पाल अपने दोस्त चंदन पाल निवासी दतिया के साथ बाइक से मठ बाजना में एक दोस्त के भंडारे में शामिल होने जा रहे थे।