जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा बांकीपुर विधान सभा उप निर्वाचन, 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी 21 कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखने, विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने सहित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया। 3 फ्लाईंग स्क्वायड, 3 पालियों में 3 प्वायंट्स पर 9 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 3 वीडियो सर्विलांस टीम तथा 3 वीडियो व्यूईंग टीम आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए तत्पर है। अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के निर्वाचन व्यय पर निर्वाचन व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग पैनी नजर रखे हुए है। डिस्ट्रिक्ट इन्टेलिजेंस कमिटि अनुश्रवण कर रही है। लगभग 20 इन्फोर्समेंट एजेंसी पैसों के ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रान्जैक्शन तथा मूवमेंट पर नजर रख रही है।
मतदाताओं की सहायता हेतु #Voter #Helpline 1950 कार्यरत है जिसपर निर्वाचकों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त वयस्क मताधिकार बहुमूल्य है एवं इस अधिकार का प्रयोग एक नागरिक के लिए अत्यावश्यक है। चुनाव में उच्च मतदान प्रतिशत हमारे प्रजातंत्र को एक नया आयाम देगा। सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे इस विधानसभा उप चुनाव में वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा तथा इसे एक नया आयाम मिलेगा।
#Bankipur
#Byepoll
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar
Patna, Bihar | Jul 6, 2026