चकरनगर: चंबल के कटाव से हवा में लटका बाबा सिद्धनाथ मंदिर का हिस्सा, ऐतिहासिक धरोहर पर मंडरा रहा ढहने का खतरा
सहसों क्षेत्र में चंबल नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धनाथ मंदिर की नींव चंबल की बाढ़ और तेज बहाव के चलते लगातार हो रहे मिट्टी के कटाव की चपेट में आ गई है। नींव के नीचे से मिट्टी खिसकने के कारण मंदिर का एक बड़ा हिस्सा हवा में लटका हुआ दिखाई दे रहा है। इससे मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।