हरिद्वार: घर में चल रहा शादी का माहौल बदला मातम में, युवक ने लगाई फांसी, नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना
नगर कोतवाली क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शादी के घर में एक युवक ने फांसी लगा ली। मौके पर मंगलवार शाम 4 बजे करीब पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय अनिकेत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। घर में अनिकेत के फूफा के लड़के की शादी थी।