हरिद्वार: जन आक्रोश रैली के समापन पर हर की पौड़ी पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव, बांग्लादेश को बताया 'टटपुंजिया' देश
धर्म नगरी हरिद्वार में आज जन आक्रोश रैली निकाली गई। बांग्लादेश के खिलाफ निकाली गई जन आक्रोश रैली के समापन पर योग गुरु बाबा रामदेव भी मंगलवार शाम हर की पौड़ी पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने बांग्लादेश को टटपुंजिया देश बताया और कहा कि पूरी दुनिया में हिंदुओं की संख्या 100 करोड़ है। हिंदुओं को 500 करोड़ लोगों का यानी आधी आबादी का समर्थन है।