हरिद्वार: अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार ने रोशनाबाद मुख्यालय में बैठक ली, शिक्षा ऋण और जनधन खातों पर जताई नाराजगी
राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के सदस्य लवकुश कुमार ने मंगलवार शाम रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। जहांतमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने क्रमवार विभागों से अनुसूचित जाति के चलाई गई योजनाओं की जानकारी ली। बैंक में जनधन खातों और शिक्षा ऋण में अनुसूचित जाति के लोगों की भागीदारी कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और आंकड़ों में सुधार के निर्देश दिए