हरिद्वार: चोरी के मामले में फरार 2 वारंटी अलग-अलग स्थानों से रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़े
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे 2 वारंटी को अलग-अलग स्थान से पकड़ कर मंगलवार शाम 4 बजे करीब कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वारंटी मोहम्मद जावेद को दादूपुर गोविंदपुर जबकि वारंटी मोनू चौधरी को बैरियर नंबर 6 से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही चोरी के मामले के आरोपी थे।