पटियाली: पटियाली पुलिस ने बहादुर नगर मार्ग से सट्टा खाईबाड़ी करते एक युवक को दबोचा, नकदी व सट्टा पर्चियां की बरामदगी
कासगंज जनपद के थाना पटियाली पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोविन्द पुत्र नाथूराम निवासी आजाद नगर को बहादुर नगर मार्ग स्थित यात्री शेड से सट्टा खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 395 रुपये नकद, तीन सट्टा पर्चियां, पेन और तख्ती बरामद हुई। पुलिस ने धारा 13 जी एक्ट (सट्टा) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।