मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने बसई पहुंचकर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर बसई में जनसभा को किया संबोधित
मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री Prahlad Singh Patel ने आज दतिया के बसई पहुंचकर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आमजन एवं युवाओं से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मंत्री श्री पटेल ने अपने उद्बोधन का प्रारंभ “नर्मदे हर” के जयघोष के साथ किया। उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के अदम्य साहस, शौर्य, वीरता एवं देशभक्ति को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की गाथा सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। उनके शौर्य और वीरता का लोहा इतिहास में माना गया है।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि लगभग 200 वर्ष पूर्व वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी ने रामगढ़ राज्य की जिम्मेदारी संभालते हुए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उन्होंने घुड़सवारी एवं तलवारबाजी में दक्षता हासिल की और अपने पति के निधन के बाद राज्य की जिम्मेदारी संभालते हुए अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई का बलिदान और उनकी अमर गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
उन्होंने बताया कि रानी अवंतीबाई की अमर स्मृति को सम्मान देते हुए बरगी बांध का नाम “अवंती सागर” रखा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2031 में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 200वीं जयंती होगी, जिसे दो शताब्दियों के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में भव्यता और गौरव के साथ मनाया जाएगा।
युवाओं से किया समय के सदुपयोग का आह्वान
मंत्री श्री पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश आज युवा शक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है। युवाओं में देश को नई दिशा और गति देने की अपार क्षमता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने समय का सदुपयोग करें, एकजुट होकर देश के विकास में अपना योगदान दें और जीवन में अच्छे संस्कारों के साथ एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास करें।
नशामुक्त समाज और न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान
मंत्री श्री पटेल ने जनसभा में उपस्थित नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में एकजुट होकर योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए सभी को मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी से न्याय के रास्ते पर चलने तथा सत्य एवं सदाचार को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
मंत्री श्री पटेल ने बीबीजीरामजी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे तथा रोजगार दिवसों में वृद्धि की गई है। इससे ग्रामीण श्रमिक परिवारों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल मिलेगा।
सकारात्मक वातावरण बनाने का किया आह्वान
मंत्री श्री पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आमजन से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवागमन, रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
इस अवसर पर ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh #datia #JansamparkMP #दतिया