रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज में हुई जोरदार बारिश से धान की फसल को फायदा, किसानों को मिली राहत
रॉबर्ट्सगंज में रविवार रात्रि 9बजे से पूरे इलाके में जोरदार मानसूनी बारिश शुरू हो गई लगभग एक घंटे तक लगातार जोरदार मानसूनी बारिश जारी रही और इसके बाद भी हल्की बारिश जारी रही, बता दे की मौसम विभाग द्वारा पहले से ही पूर्वानुमान था कि रविवार को जोरदार बारिश होगी ऐसे में पूरा दिन के बाद रात्रि में हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई ।