सासाराम: आदमखानी मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष से एक युवक हुआ घायल
Sasaram, Rohtas | Jul 20, 2024 आदमखानी मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर मोहल्ले के लोगों में ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से यह युवा घायल हो गया। घायल युवक का नाम रईस खान बताया जा रहा है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज हो रहा है।