चित्तौड़गढ़: आरएनटी विधि महाविद्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर सामाजिक न्याय जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर सामाजिक न्याय की जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन किया गया ।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार के निर्देशानुसार आर.एन.टी. विधि महाविद्यालय, चित्तौड़गढ में मनाया गया ।