चित्तौड़गढ़: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आगामी परीक्षाओं हेतु शहीद मेजर नटवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यशाला हुई आयोजित
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आगामी परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों की आमुखीकरण कार्यशाला मंगलवार को शहीद मेजर नटवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थी के शुरुआती जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा होती है।