लोकसभा चुनाव 2024 के तहत जिला कलेक्ट्रेट के सूचना विज्ञान केन्द्र कक्ष में मतदान दलों के गठन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की उपस्थिति में प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया एवं प्रशिक्षण के लिए कार्मिकों का चयन किया गया। प्रशिक्षण के लिए कर्मचारियों को आदेश भेज दिए गए हैं।