चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने दुर्ग का किया निरीक्षण; व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से की चर्चा, दिए निर्देश
चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने दुर्ग का निरीक्षण किया।विजय स्तंभ, सूरज पोल गेट, व्यू पॉइंट आदि का जिला कलेक्टर ने लिया जायजा, गाइड को प्रॉपर ड्रेस में रहने, आईडी कार्ड लगाने के भी निर्देश दिये। वहीं बिना लाइसेंस वाले गाइड के ख़िलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों को पाबंद किया और व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देशित किया।