चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर गाइड के लिए निश्चित होगा यूनिफॉर्म कोड, लपकों के खिलाफ होगी करवाई- आलोक रंजन कलेक्टर
विश्व विख्यात ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों की सुविधाओं और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए वर्किंग प्लान तैयार किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि गाइड के लिए एक निर्धारित यूनिफॉर्म कोड होगा वही लपकों के खिलाफ पुलिस के जरिए करवाई करवाई जाएगी। इलेक्ट्रिक रिक्शा, साइकिल और रोपवे की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।