रायडीह: बेन्दवाकोना में धूमधाम से मना करमा पूजा महोत्सव, मांदर की थाप पर झूमे बच्चे, युवा और बुजुर्ग
Raidih, Gumla | Sep 23, 2026 गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम रमजा-बेन्दवाकोना गांव में करमा पूजा महोत्सव धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। भाद्रपद एकादशी, 22 सितंबर को गांव में करमा पूजा को लेकर दिनभर श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। ग्रामीणों ने उपवास व्रत रखा और जंगल से करम वृक्ष की डाली लाकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर उसे आंगन में स्थापित किया।