प्रतापगढ़: भरोखन गांव में मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध घायल, सीएचसी में इलाज जारी
प्रतापगढ़ जनपद के भरोखन गांव में खेत पर काम कर रहे एक वृद्ध पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, भरोखन गांव निवासी अमरनाथ गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे अपने खेत में गेहूं का बोझ बांधने गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे