खोदावंदपुर: मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
रविवार को दोपहर करीब दो बजे ज्ञानपुंज स्टडी सेंटर मेघौल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश्वर महतो ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक बमबम कुमार ने किया. इससे पूर्व आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।