खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट, दो महिलाएं समेत तीन घायल
बड़े भाई को गाली दे रहे लोगों को रोकने पर लाठी डंडे से मारपीट कर दो महिला समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी जख्मी को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर सभी जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।