खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई
खोदावंदपुर बीस सूत्री की पहली बैठक शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे से शुरू होकर दोपहर के दो बजे संपन्न हुआ। जो प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। इस बैठक में विभिन्न जन समस्याओं का मुद्दा उठाया गया और इन समस्याओं के निदान के उपाय किए जाने की जरूरत बतायी गयी।