सरकार की भीम समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को दोपहर बारह बजे से लेकर शाम के चार बजे तक फफौत पंचायत के चकवा गांव स्थित दलित बाहुल्य वार्ड 11 एवं 12 में विशेष विकास शिविर लगाया गया। इस शिविर में महादलित एवं दलित समुदाय के सभी वंचित परिवारों तक सरकार की 22 योजनाओं को पहुंचाने के लिए रणनीति बनायी गयी।