खोदावंदपुर: खोदावंदपुर बीडीओ ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आइसीडीएस कार्यालय में पोषण मेला आयोजित
समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय खोदावंदपुर परिसर में सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे पोषण मेला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ नवनीत नमन, प्रभारी सीडीपीओ नीतेश कुमार समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण वाटिका का प्रदर्शन किया गया.।