खोदावंदपुर: तेज रफ्तार हादसे में युवक की मौत, एसएच 55 पर एमएस कॉलेज के पास हुई घटना, दौलतपुर गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम
तेज रफ्तार की कहर ने बुलेट सवार एक युवक की जान ले ली। यह सड़क दुर्घटना गुरुवार की सुबह करीब दस बजे बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर महेन्द्र सावित्री कॉलेज मंझौल के समीप घटी। मृतक की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत स्थित वार्ड पांच निवासी राम रतन शर्मा के करीब 21 वर्षीय अविवाहित पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गयी है।