सिरोही: NHM फंड में गड़बड़ी का आरोप, 143 जांचें ठप, दो जांचों पर करोड़ों खर्च, सीएमएचओ पर जांच की मांग तेज
Sirohi, Sirohi | Apr 26, 2026 सिरोही जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत मिलने वाले बजट के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी और डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 143 प्रकार की जांचों के लिए मिलने वाले बजट को केवल दो जांचों तक सीमित कर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए।