गोह विधानसभा में अब कार्यकर्ता ही विधायक से सवाल पूछने लगे हैं...!
गोह विधानसभा क्षेत्र के राजद के पुराने कार्यकर्ता सत्येंद्र यादव ने एक बार फिर लाइव फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने ही पार्टी के विधायक अमरेंद्र कुशवाहा पर जमकर हमला बोला। मामला एक सड़क के निर्माण से जुड़ा था, लेकिन सत्येंद्र यादव की नाराजगी सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं दिखी... उन्होंने विधायक की कार्यशैली और क्षेत्र में उनकी सक्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी के पूर्व विधायक भीम सिंह यादव को भी लपेटे में लेते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई।
सत्येंद्र यादव इससे पहले भी अमरेंद्र कुशवाहा की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। उनका आरोप रहा है कि विधायक आम कार्यकर्ताओं और जनता से दूर हैं और कुछ “दो-चार लंगा-लफूवा” लोगों को साथ लेकर ही राजनीति चलाने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।#वीडियो_वायरल।
वीडियो अटैच्ड 👇
Rafiganj, Aurangabad | Sep 12, 2026