अमरिया: थाना न्यूरिया के टनकपुर रोड पर हादसा, बाइक पोल से टकराई, महिला गंभीर रूप से घायल
थाना न्यूरिया क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10 बजे टनकपुर रोड पर एक बाइक हादसा हो गया। नंदलाल अपनी पत्नी शकुंतला देवी और बच्चे के साथ खटीमा जा रहे थे, तभी बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में शकुंतला देवी का पैर टूट गया और नंदलाल भी घायल हो गए। हेलमेट होने से बड़ी अनहोनी टल गई। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।