धौलछीना: विमलकोट शक्तिपीठ भगवती मंदिर धौलछीना में नववर्ष के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन, सांस्कृतिक दलों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
धौलछीना स्थित विमलकोट शक्तिपीठ भगवती मंदिर में नववर्ष पर बुधवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम करीब 06 बजे तक हल्द्वानी से भजन कीर्तन मंडली और कुमाऊं के प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।