धौलछीना: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में उडल गांव में लगा विधिक शिविर, महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भैसियाछाना ब्लाक के उडल गांव में विधिक शिविर का आयोजन हुआ। रविवार दोपहर करीब 03 बजे आयोजित शिविर में पीएलवी दीपक कुमार पांडे व प्रकाश चंद्र ओली द्वारा मौजूद महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी व घोटालों की जानकारी दी।