मांट: नगला ओहावा में किशोर को करंट से बचाने दौड़ा युवक भी आया करंट की चपेट में, दोनों की हुई मौत
Mat, Mathura | Aug 20, 2026 नगला ओहावा में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हो गया,खेत मे 11 हजार की लाइन का तार टूटा पड़ा था,नगला ओहावा निवासी 14 वर्षीय विवेक पुत्र रामकिशन खेत पर जाते वक्त इस तार में चल रहे करंट की चपेट में आ गया,इसे बचाने को बैकुण्ठ पुर निवासी 24 वर्षीय गुलाब पुत्र रामवीर दौड़ा, पर वह भी करंट की चपेट में आ गया,जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई