स्पीति: काज़ा में तीन दिवसीय पारंपरिक लादरचा मेले का भव्य शुभारंभ
काज़ा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पारंपरिक लादरचा मेले का उद्घाटन विधायक अनुराधा राणा ने किया। मेले की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा से हुई, जिसमें बुचेन और टशी नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर का महत्वपूर्ण आयोजन है।