हज़ारीबाग: टाटीझरिया के खैरा में हाथियों ने मचाई तबाही
टाटीझरिया प्रखंड में घुस आए जंगली हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों ने घरों को ध्वस्त कर दिया व अनाज और फसलों को बर्बाद किया है। गुरूवार रात खैरा में हाथियों ने झमन सिंह पिता दासो सिंह, चमन घटवार पिता पूरण सिंह का घर तोडकर घर में रखा अनाज चट कर गए। खुदी महतो पिता बैजू महतो के खेत में लगे टमाटर की फसल को बर्बाद कर दिया है।