हज़ारीबाग: चौपारण पुलिस की कार्रवाई : भारी मात्रा में डोडा व गाँजा बरामद, एक गिरफ्तार, दो फरार
दुरागढ़ा से चौपारण पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा व गाँजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया वही मौके का फायदा उठाकर एक युवक भागने में सफल रहा। चौपारण पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि दैहर पंचायत के दुरागढा निवासी कैलाश सिंह व बिट्टू सिंह के घर मे भारी मात्रा में डोडा व गाँजा तस्करी के लिए रखा हुवा है।