हज़ारीबाग: जंगली हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर धरमपुर की ओर हुआ रवाना, दहशत में ग्रामीण
लगातार तीसरी रात जंगली हाथियों के झुंड टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में हैं। गोधिया, घुघलिया, अमनारी, जेरुवाड़ीह के बाद बुधवार को पाणिमाको आदिवासी टोला के जंगल से निकलकर धरमपुर की ओर आने की सूचना से ग्रामीण भयाक्रांत हैं। हाथियों के झुंड में लगभग 29 हाथी हैं, जिसमें उनके बच्चे भी शामिल हैं। वे जिस स्थान पर पहुंच जाते हैं वहां तबाही मचना स्वाभाविक है।