पलिया: पलिया रोड पर दाउदपुर के पास दो बाइकों में हुई भिड़ंत, एक बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भीरा थाना क्षेत्र के भीरा कस्बा निवासी समीर बीती रात सड़क हादसे में घायल हो गया था। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बीती रात समीर की मौत हो गई थी। दाउदपुर के पास दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी जिसमें समीर गंभीर रूप से घायल हो गया था।सुलेमान ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र समीर के रूप में की है।