पलिया: डीएम ने सच जानने के लिए अतरिया संविलियन प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज से कार्यालय में की बात, कल से विद्यालय जाने को कहा
लखीमपुर खीरी के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह पलिया तहसील क्षेत्र के अतरिया सविलियन प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज को बुलाकर बातचीत की है। सिविलियन प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधान अध्यापक से सच्चाई जानने के लिए उन्हें बुलाया गया था। डीएम ने इंचार्ज प्रधान अध्यापक को कल से स्कूल जाकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।