पाटी: पाटी व जुनाझिरा में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता और 'विकसित भारत 2047' का संदेश
Pati, Barwani | Oct 4, 2026 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पाटी ब्लॉक मुख्यालय व ग्राम पंचायत जुनाझिरा में जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।