माडा: पैसों के विवाद में जानलेवा हमला, आरोपी माड़ा पुलिस के गिरफ्त में
सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम में पुराने लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे पर फावड़े से जानलेवा प्रहार कर दिया था। इस घटना में पीड़ित बुरी तरह जख्मी हो गया था, वहीं आरोपी फरार चल रहा था, जिसे आज माड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उक्त कार्रवाई सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में किया गया है।