माडा: बंधौरा में सड़क हादसे में मृतक की पत्नी ने माडा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जिले के बंधौरा चौकी क्षेत्र में बीते 14 फरवरी को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद आगजनी जैसी घटना को ग्रामीणों द्वारा किया गया था। हालांकि मामला काबू में होने के बाद आज दिनांक को घटना मे मृतक की पत्नी ने माडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि माडा पुलिस मेरे बेटे व परिवार के 15 लोगों को जेल भेजना चाहती है।